14 people issue medical certificate in Rohru-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:14 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

रोहडू में 14 लोगों को चिकित्सा प्रमाण पत्र जारी

khaskhabar.com: गुरुवार, 24 नवम्बर 2016 4:16 PM (IST)
रोहडू में 14 लोगों को चिकित्सा प्रमाण पत्र जारी
शिमला । उपमंडलाधिकारी रोहडू अनुपम ठाकुर ने बुधवार को बताया कि जिला प्रशासन शिमला द्वारा सिविल अस्पताल टिक्कर में आयोजित विशेष विकलांगता आंकलन शिविर में 14 लोगों को चिकित्सा प्रमाण-पत्र जारी किए गए और 15 लोगों को जांच के लिए इंदिरा गांधी चिकित्सा महाविद्यालय शिमला रैफर किया गया। शिविर में 61 लोगों ने हिस्सा लिया। शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों ने लोगों की विकलांगता की जांच की। उन्होंने बताया कि ऐसे शिविरों के आयोजन का उद्देश्य है कि पात्र लोगों को उनके घर-द्वार के समीप प्रमाण-पत्र प्रदान किए जा सकें और उन्हें किसी भी तरह की असुविधा का सामना न करना पड़े।उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन शिमला द्वारा आठ विशेष विकलांगता आंकलन शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। 26 नवम्बर को एमजीएमएससी रामपुर, 28 नवम्बर को जुब्बल, 29 नवम्बर को नेरवा और 30 नवम्बर, 2016 को नागरिक अस्पताल रोहड़ू में खंड स्तरीय विशेष विकलांगता आंकलन व जागरूकता शिविर आयोजित किए जाएंगे। इस अवसर पर जिला कल्याण अधिकारी केशु राम गर्ग, खंड चिकित्सा अधिकारी सावन शर्मा, तहसील कल्याण अधिकारी कपिल शर्मा उपस्थित थे।
नोटबंदी की राय देने वाले की पूरी राय नहीं मानी...

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement