Advertisement
मध्य प्रदेश में 1.39 करोड़ छात्रों को मिले जाति प्रमाण पत्र

ज्ञात हो कि राज्य में नागरिकों को बेहतर लोक सेवा देने के मकसद से राज्य सरकार ने ‘लोक सेवा प्रबंधन विभाग‘ का अलग से गठन किया है। विभाग मुख्य-रूप से लोक सेवा प्रदाय गारंटी अधिनियम का क्रियान्वयन, लोक सेवा केंद्रों की स्थापना एवं संचालन, सीएम हेल्पलाइन कॉल सेंटर का संचालन के साथ ‘सीएम डैशबोर्ड‘ का संचालन करता है।
प्रदेश की सभी तहसीलों में लोक सेवा केंद्रों की स्थापना की गई है। इन केंद्रों के माध्यम से प्रदेश के नागरिकों को निश्चित समयावधि में विभागों की सेवाएं प्रदान करने के लिए कार्य किया जा रहा है। प्रदेश में पीपीपी मॉडल के अनुसार 432 लोक सेवा केंद्र संचालित किए जा रहे हैं।
इस सेवा का लाभ एक दिन में उपलब्ध कराने के मकसद से ‘समाधान एक दिन तत्काल प्रदाय सेवा व्यवस्था‘ भी संचालित की जा रही है। इसके तहत विभिन्न सरकारी विभागों की 32 सेवाओं को एक कार्य दिवस में नागरिकों को प्रदान किया जा रहा है। इस व्यवस्था से करीब 2 करोड़ 50 लाख से अधिक नागरिकों को फायदा पहुंचा है।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


