12,729 new cases of coronavirus were reported in India, 221 people died -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 4:26 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

भारत में कोरोनावायरस के 12,729 नए मामले सामने आए, 221 लोगों की मौत

khaskhabar.com: शुक्रवार, 05 नवम्बर 2021 12:08 PM (IST)
भारत में कोरोनावायरस के 12,729 नए मामले सामने आए, 221 लोगों की मौत
नई दिल्ली । भारत में बीते 24 घंटे में कोरोनावायरस के 12,729 नए मामले सामने आए हैं। ये आंकड़े केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को साझा किए। बीते 24 घंटे में कोरोनावायरस से 221 नई मौतें हुईं, जिससे मरने वालों की संख्या बढ़कर 4,49,873 हो गई। भारत में बीते 24 घंटे में 12,165 संक्रमितों के ठीक होने से रिकवर होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 3,37,24,959 हो गई है। भारत की रिकवरी दर 98.23 प्रतिशत है, जो मार्च 2020 के बाद से सबसे अधिक है। कोरोनावायरस के 1,48,922 सक्रिय मामले है। वर्तमान में देश में सक्रिय मामले के कुल पॉजिटिव मामलों का 0.43 प्रतिशत है, जो मार्च 2020 के बाद सबसे कम है।
साथ ही बीते 24 घंटे में देशभर में कुल 6,70,847 टेस्ट किए गए।
भारत में अब तक 61.30 करोड़ से ज्यादा परीक्षण किए हैं।
इस बीच, बीते 42 दिनों से साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर 1.25 प्रतिशत से 2 प्रतिशत कम बनी हुई है।
दैनिक पॉजिटिविटी दर 1.90 प्रतिशत है, जो पिछले 32 दिनों से भी 2 प्रतिशत से नीचे और लगातार 67 दिनों से 3 प्रतिशत से कम है।
भारत में बीते 24 घंटे में कोरोना की 5,65,276 वैक्सीन खुराक लोगों को दी गई है। साथ ही भारत का कोविड टीकाकरण कवरेज शुक्रवार सुबह तक 107.70 करोड़ तक पहुंच गया है।
यह 1,08,69,517 सत्रों के माध्यम से हासिल किया गया है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement