khaskhabar.com: शुक्रवार, 09 दिसम्बर 2016 11:53 AM (IST)
हिसार। रेलवे स्टेशन पर बनाए जा रहे कोच केयर कॉम्पलैक्स में बिल्डिंग का काम लगभग पूरा हो गया है और अब अगले दस दिनों में करीबन 1250 मीटर लंबा रेलवे ट्रैक बिछाया जाना है। इसके पश्चात स्टेशन परिसर पर वाशिंग यार्ड को प्लेटफार्म पर आने वाली गाडिय़ों के ट्रैक से जोडऩे पर यहां लंबी दूरी की गाडिय़ां आने की उम्मीद जग जाएगी। रेलवे प्रशासन के अधिकारियों की मानें तो पहले चरण में वाशिंग यार्ड में 24 कोच तक की गाडिय़ों की वाशिंग हो सकेगी। यह वाशिंग लाइन भिवानी की लाइन से बड़ी होगी। कोच केयर कॉम्पलैक्स में कोच की मैंटेनैंस और रिपेयरिंग का काम होगा। वाशिंग लाइन में पानी पहुंचाने के लिए नए बोरवेल लगाए जाएंगे और इनके स्टोरेज टैंक भी बनाए जाने हैं। इससे बिजली आपूर्ति नहीं होने की स्थिति में रेल कोच की वाशिंग करने में परेशानी नहीं आएगी।
खास खबर Exclusive: कई गलियों में बार
बार बिका किशोर, पढ़ कांप जाएगी रूह