Advertisement
बेरूत पर इजरायली हवाई हमले में 12 लोगों की मौत, हिजबुल्लाह ने की जवाबी कार्रवाई

इजरायल रक्षा बलों के प्रवक्ता डेनियल हगारी ने कहा कि ऑपरेशन के दौरान लेबनानी समूह के अन्य वरिष्ठ कमांडरों के साथ अकील भी मारा गया। हालांकि, हिजबुल्लाह ने अकील की स्थिति के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है।
इससे पहले शुक्रवार को, इजरायली सेना ने कहा कि लेबनान से उत्तरी इजरायल में लगभग 120 प्रोजेक्टाइल दागे गए, जिससे देश के कब्जे वाले गोलान हाइट्स, सफेद और ऊपरी गैलिली में अलार्म बज गया। इजरायल में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।
लेबनानी सैन्य सूत्रों ने बताया कि इजरायली हवाई हमलों में दक्षिणी लेबनान के छह स्थानों को निशाना बनाया गया, जबकि तोपखाने ने दिन में 11 सीमावर्ती शहरों पर गोले दागे गए।
इस हफ्ते की शुरुआत में लेबनान में संचार उपकरणों में हुए दो विस्फोटों के बाद इजरायल-लेबनान सीमा पर तनाव तेजी से बढ़ गया है, जिसमें 37 लोग मारे गए और 2,931 घायल हो गए थे।
लेबनान की सरकार ने विस्फोटों की निंदा करते हुए इसे संप्रभुता का उल्लंघन बताया और संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की तत्काल बैठक की मांग की। हिजबुल्लाह ने अपनी इकाइयों को निशाना बनाने के लिए इजरायल को दोषी ठहराया और जवाबी कार्रवाई की शपथ ली।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


