11-year-old girl missing for 3 days, last seen near bus stand-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 7:20 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

11 वर्षीय बच्ची 3 दिन से लापता, आखिरी बार देखी बस स्टैंड के पास

khaskhabar.com: शुक्रवार, 07 जून 2024 10:08 PM (IST)
11 वर्षीय बच्ची 3 दिन से लापता, आखिरी बार देखी बस स्टैंड के पास
हमीरपुर। शहर के वार्ड नंबर चार से 11 वर्षीय बच्ची सुमन कुमारी 5 जून बुधवार से लापता है। लापता बच्ची सुमन को आखिरी बार हमीरपुर बस स्टैंड के पास रात लगभग आठ बजे देखा गया। उसके बाद बच्ची का कोई पता नहीं चल पाया है। सुमन के पिता मनोज कुमार मिस्त्री का काम करते हैं और बिहार के निवासी हैं। मनोज ने महिला पुलिस थाना हमीरपुर में शिकायत दर्ज करवा दी है। पुलिस बच्ची की तलाश कर रही है लेकिन अभी तक कोई पता नहीं चल पाया है। मनोज कुमार ने अपील की है कि यदि किसी को बच्ची के बारे में जानकारी मिले तो वह 979840 42618 पर उनसे संपर्क करे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement