11 year old boy hanged himself after watching youtube video-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:21 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

यूट्यूब वीडियो देखकर 11 साल के लड़के ने लगाई फांसी

khaskhabar.com: सोमवार, 24 जुलाई 2023 1:15 PM (IST)
यूट्यूब वीडियो देखकर 11 साल के लड़के ने लगाई फांसी
हैदराबाद। तेलंगाना में यूट्यूब वीडियो की नकल करते समय 11 साल के लड़के की फांसी लगने से मौत हो गई। चौंकाने वाली घटना राजन्ना सिरसिला जिले में हुई। छठी कक्षा का छात्र उदय, येलारेड्डीपेट मंडल के किश्तनायक टांडा में अपने घर के एक कमरे में लटका हुआ पाया गया। बताया जा रहा है कि लड़के को यूट्यूब पर वीडियो देखने की लत थी। रविवार रात खाना खाने के बाद उदय मोबाइल फोन पर वीडियो देखते हुए एक कमरे में चला गया और कमरा बंद कर लिया। कुछ देर बाद जब माता-पिता ने दरवाजा खटखटाया तो कोई जवाब नहीं आया। इस पर घबराकर उन्होंने दरवाजा तोड़ दिया और वे हैरान रह गए। उन्होंने उदय को फांसी पर लटका हुआ पाया।
लड़के ने कपड़े के टुकड़े को कील से बांधकर फांसी लगाई। छात्र को तुरंत मंडल मुख्यालय स्थित एक निजी अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।
(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement