Advertisement
जयपुर में मनाया गया 10वां राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस

कार्यक्रम में आयुर्वेद के प्रो. कमलेश कुमार शर्मा ने कहा कि कोरोना काल के दौरान आयुर्वेद ने अहम भूमिका निभाई है। आयुर्वेदिक चिकित्सा ने स्वस्थ जीवन जीने का मार्ग प्रशस्त किया है। समारोह में आयुर्वेद के प्रो. श्रीकृष्ण खांडल ने कहा कि राजस्थान आयुर्वेद में अग्रणी राज्य है। वर्तमान समय में आयुर्वेद के वैभव और उपयोग में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। उन्होंने कहा कि पारंपरिक व वैज्ञानिक पद्धतियों के कारण ही आयुर्वेद चिकित्सा विज्ञान का भविष्य बनेगा।
कार्यक्रम में आयुर्वेद के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली प्रतिभाओं भामाशाहों, चिकित्सकों, कार्मिकों आदि को सम्मानित किया गया। इससे पहले विषेशाधिकारी डॉ. श्रीराम तिवाड़ी ने आयुर्वेद दिवस पर उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेम चन्द बैरवा की ओर से संदेश वाचन किया।
इस दौरान आयुर्वेद विभाग के शासन उपसचिव इंद्रजीत सिंह, निवर्तमान उपसचिव सावन कुमार चायल, आयुर्वेद विभाग की निवर्तमान अतिरिक्त निदेशक मेघना चौधरी सहित विभागीय कार्मिक उपस्थित रहे।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
जयपुर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


