धर्मशाला। देहरा पुलिस ने एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए देहरा-चिंतपूर्णी सड़क मार्ग पर कड़ोआ चौक पर नाके के दौरान पैदल गुजर रहे युवक को रोक उसकी तलाशी ली। तलाशी लेने के बाद उनसे 106 नशीले कैप्सूल एवं 62 नशीली गोलियां बरामद की। नशीले पदार्थों का व्यापार करने के आरोपी युवक की पहचान नरेन्द्र कुमार निवासी धर्मशाला महंता के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार आरोपी चिंतपूर्णी में मनियारी की दुकान चलाता है। पुलिस को उस पर नशीले पदार्थों का व्यापार करने का पिछले कई दिनों से शक था। डीएसपी देहरा रेणु ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीसी एक्ट के तहत मामला दर्ज करके आरोपी के पास मिले नशीले पदार्थों को कब्जे में लेकर आरोपी को हिरासत में ले लिया है।