Advertisement
कौथून बीएमसी में सप्लाई के लिए आया 1000 लीटर मिलावटी दूध जप्त

एडीजी एमएन ने बताया कि गठित टीम द्वारा कई दिनों तक रेकी कर जानकारी हासिल की तो पाया कि टोंक जिले के दतवास थाना इलाके के सिरोही गांव से बीएमसी पर सुबह 2000 लीटर और शाम को 1500 लीटर दूध आता है। सूचना की पुष्टि होते ही शुक्रवार सुबह करीब 7:00 बजे क्राइम ब्रांच की टीम ने कौथून बीएमसी पर छापा मारा।
बीएमसी पर एक बोलेरो पिकअप खड़ी थी। जिसमें रखे एक पानी के बड़े ड्रम में 1000 लीटर दूध भरा हुआ था। पूछताछ में पिकअप चालक ने दूध सिरोही गांव से लाना बताया। मौके पर सरस डेयरी और फूड डिपार्टमेंट की टीम को सूचना देकर बुलाया गया, जिन्होंने दूध के सैंपल लिए। प्रारंभिक जांच में दूध मिलावटी पाया गया है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
जयपुर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


