10 shooters from Eagle Eye Shooting Range qualified for state-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:43 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

ईगल आई शूटिंग रेंज के 10 शूटरों ने किया स्टेट क्वालीफाई

khaskhabar.com: सोमवार, 22 अप्रैल 2024 7:29 PM (IST)
ईगल आई शूटिंग रेंज के 10 शूटरों ने किया स्टेट क्वालीफाई
सिरसा। दिल्ली के डा. करणी सिंह शूटिंग रेंज में 14 अप्रैल से 21 अप्रैल तक हुई हरियाणा प्री स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप में ईगल आई शूटिंग रेंज के होनहार शूटरों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्टेट के लिए क्वालीफाई किया है। कोच गुरविंद्र सिंह ने इस शानदार उपलब्धि के लिए सभी होनहार शूटरों को बधाई दी और भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। उन्होंने बताया कि इस चैंपियनशिप में ईगल आई शूटिंग रेंज से मनप्रीत, अनमोल, मेक्सिम, जतिन, लक्ष्य, जितमन्यू, शाहबाज, रितेश, प्रिंस, पंकज ने प्रतिभागिता की थी और अपने सटीक निशाने से स्टेट के लिए क्वालीफाई कर जिले व ईगल आई शूटिंग रेंज का नाम रोशन किया। संचालक जगमिंद्र सिंह ने बताया कि स्टेट के लिए क्वालीफाई करने वाले सभी युवा काफी समय से यहां प्रशिक्षण ले रहे हैं। सभी युवा प्रतिभाशाली हैं। ये सभी युवा अपनी प्रतिभा के दम पर काफी आगे जाएंगे और अपने अभिभावकों के साथ-साथ अकादमी व देश का नाम भी रोशन करेंगे। उन्होंने बताया कि इससे पहले भी कई युवा अनेक प्रतियोगिताओं में प्रतिभागिता कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर चुके हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement