10 kg of heroin seized from Indo-Pak border -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:50 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

भारत-पाक सीमा से जब्त की गई 10 किलो हेरोइन

khaskhabar.com: शुक्रवार, 19 फ़रवरी 2021 3:08 PM (IST)
भारत-पाक सीमा से जब्त की गई 10 किलो हेरोइन
चंडीगढ़ । सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने शुक्रवार को पंजाब के फिरोजपुर जिले के ममदोट इलाके में भारत-पाकिस्तान सीमा से 10 किलोग्राम हेरोइन जब्त की है। बीएसएफ के जवानों ने शुक्रवार तड़के गैटी हयात गांव के पास सीमा पर संदिग्ध लोगों की आवाजाही देखी थी। बीएसएफ के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि जब उन्होंने घुसपैठियों को रुकने के लिए कहा तो उन्होंने गोलीबारी शुरू कर दी और तेजी से पाकिस्तानी क्षेत्र की ओर भाग गए। फिर जवानों ने सुबह तलाशी अभियान शुरू किया, जिसमें हेरोइन के 10 पैकेट बरामद हुए। --आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement