10 kg bald recovered, three arrested-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:59 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सवा दस किलो गंजा बरामद, तीन गिरफ्तार

khaskhabar.com: सोमवार, 11 मार्च 2019 5:27 PM (IST)
सवा दस किलो गंजा बरामद, तीन गिरफ्तार
जयपुर। बजाज नगर थाना पुलिस ने सवा दस किलो गांजा मिनी बस में ले जाते तीन जनों को गिरफ्तार किया है। डीसीपी (ईस्ट) डॉ. राहुल जैन ने बताया कि गांजा तस्करी कर ले जाते आरोपी करण कुमार (19) निवासी खोरा बिसल गुर्जरो का मोहल्ला करधनी, प्रभु सिंह (18) निवासी महेन्द्रगढ़ हरियाणा हाल खोरा बिसल करधनी और उत्तम राणा (22) निवासी गुर्जरों का मोहल्ला करधनी को गिरफ्तार किया गया है। देर रात मुखबिर से सूचना मिली कि रूट नंबर-30 की मिनी बस में गांधी नगर रेलवे स्टेशन से तीन जने गांजा लेकर जा रहे है। सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई कर तीनों आरोपियों को पकड़ा। तलाशी में उसके पास 10 किलो 250 ग्राम गांजा मिला। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर गांजा व मिनी बस को जब्त किया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement