10 illegal constructions were sealed in Malviya Nagar zone-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:27 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

मालवीय नगर जोन में 10 अवैध निर्माणों को किया सीज

khaskhabar.com: गुरुवार, 06 मार्च 2025 7:49 PM (IST)
मालवीय नगर जोन में 10 अवैध निर्माणों को किया सीज
जयपुर। नगर निगम ग्रेटर आयुक्त रूकमणि रियाड़ के निर्देशानुसार उपायुक्त मालवीय नगर जोन प्रियव्रत सिंह चारण के नेतृत्व में अवैध व्यावसायिक निर्माणों के विरूद्ध कारवाई करते हुए भवन निर्माण शाखा की टीम एवं सतर्कता शाखा ने गुरूवार को 10 अवैध व्यावसायिक निर्माणों के विरूद्ध सीज किया। उपायुक्त मालवीय नगर जोन प्रियव्रत सिंह चारण ने बताया कि अवैध व्यावसायिक निर्माणों के विरूद्ध सीजर की कारवाई की गई। मालवीय नगर जोन में प्लांट संख्या-सी-36, रामगली नं. 7 राजापार्क, प्लॉट संख्या-246ए, गली नं.-4, राजापार्क, प्लॉट संख्या-1/361, मालवीय नगर, दुकान संख्या-1/46, 47 मालवीय नगर, प्लॉट संख्या-9/117, 118 मालवीय नगर, प्लॉट संख्या-ए-5, महालक्ष्मी नगर, वर्ल्ड ट्रेड पार्क के पीछे, प्लॉट संख्या-63, विद्युत अभियंता कॉलोनी मालवीय नगर, प्लॉट संख्या-3/30 मालवीय नगर, प्लॉट संख्या-सी-70, बापू नगर एवं प्लॉट संख्या-सी-208, तिलक नगर राजापार्क पर सीजर की कारवाई की गई। - खासखबर नेटवर्क

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement