Advertisement
गुरुग्राम में 10 व 11 जनवरी को होगा प्रवासी हरियाणा दिवस का आयोजन

गौरव सम्मान- 11 जनवरी को हरियाणवी पृष्ठभूमि से जुड़ी 19 नामी हस्तियों को गौरव सम्मान देकर सम्मानित किया जाएगा। इन हस्तियों में बॉलीवुड कलाकार रणदीप हुड्डा, गायक सोनू निगम, आर्ट एंड कल्चर श्रेणी से ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न से रितु श्योराण व विकास श्योराण सहित कई नामी हस्तियां शामिल हैं।
मनोरंजन व पर्यटन श्रेणी में पुरस्कृत किए जाने वालों में ग्लोबल फाऊंडरिज़, न्यूयार्क, यूएसए के प्रिंसीपल इंजीनियर डा. ललित शौकीन, पूर्व प्रधानमंत्री फिज़ी महेन्द्र पाल चौधरी, एस्सैल गु्रप ऑफ कंपनिज़ के चेयरमैन डा. सुभाष चंद्रा, स्वास्थ्य एंव शिक्षा श्रेणी में टच इंटरनेशनल यूएसए के बाल रोग विशेषज्ञ सलाहकार राजीव गुप्ता को शामिल किया गया है।
खेल जगत से जुड़ी हस्तियां भी होंगी शामिल-पैरालंपिक स्वर्ण पदक विजेता दीपा मलिक , बॉक्सर बिजेन्द्र सिंह, अखिल कुमार, जितेन्द्र कुमार, संग्राम सिंह, डब्ल्यूडब्ल्यूई फेम दलिप सिंह राणा उर्फ ग्रेट खली, पहलवान योगेश्वर दत्त, साक्षी मलिक, गीता फौगाट, बबीता कुमारी, पूर्व क्रिकेटर अंजुम चोपड़ा, कपिल देव, चेतन शर्मा, जोगिन्द्र शर्मा भी सम्मेलन में उपस्थित रहेंगे।
बॉलीवुड अभिनेता व गायक-रणदीप हुड्डा, गायक सोनू निगम, बॉलीवुड डायरेक्टर सुभाष घई सहित अन्य बॉलीवुड के नामचीन चेहरे भी सम्मेलन को चार चांद लगाने पहुंचेंगे। समारोह में कल्पना चावला को मरणोपरांत विशेष उपलब्धि पुरस्कार उनके पिता बी एल चावला प्राप्त करेंगे। हरियाणवी एनआरआई विनोद धाम जो ‘फादर ऑफ पेंटियम’ के नाम से प्रसिद्ध है, को सम्मेलन में सम्मानित किया जाएगा।
[@ साल 2016 में गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च हुए टाॅप 10 टाॅपिक्स]
Advertisement
गुरूग्राम
Advertisement
हरियाणा से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features



