1 dead, 4 wounded in family fights-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:21 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पारिवारिक झगड़े में 1 की मौत, 4 घायल

khaskhabar.com: गुरुवार, 01 मार्च 2018 6:36 PM (IST)
पारिवारिक झगड़े में 1 की मौत, 4 घायल
शाहजहांपुर । जिले के बंडा थाना क्षेत्र के गज्जूपुर गांव में जमीनी विवाद को लेकर एक परिवार के बीच हुई गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दोनों पक्षों के चार लोग गंभीर रूप से घायल हैं। यह जानकारी पुलिस ने दी। थानाध्यक्ष राहुल सिंह ने बताया, "एक ही परिवार के दो गुट जमीन पर कब्जा करने के लिए बुधवार की सुबह खेत पर पहुंचे। मामूली विवाद के बाद दोनों गुटों के बीच गोलीबारी शुरू हो गई, जिसमें राजीव (22) की मौके पर ही मौत हो गई और गोली लगने से राजीव का भाई संजीव और पिता भूपराम गंभीर रूप से घायल हो गए।" उन्होंने बताया कि दूसरे पक्ष के वीरेंद्र और उसके पिता ओमपाल भी गोली लगने से घायल हो गए।
थानाध्यक्ष ने कहा, "चारों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है और राजीव के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।"
उन्होंने यह भी बताया कि गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात किया है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement