झज्जर। राज्य सरकार की कथनी और करनी एक जैसी है और सबका साथ सबका विकास के नारे के साथ प्रदेश का विकास किया जा रहा है। ये कहना है कृषि एवं पंचायतीराज विकास मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ का। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार पूरे प्रदेश में बराबर विकास कार्य करवाकर सबका साथ सबका विकास के नारे को सार्थक कर रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर बेरी और बादली हलके में आए और दोनों हलकों को करोड़ों रुपयों की लागत से होने वाले विकास परियोजनाओं की सौगात दी। जिसके बाद अब झज्जर हलके की बारी है। मातनहेल में 14 दिसंबर को झज्जर हलकास्तरीय रैली का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें मुख्यमंत्री विकास कार्यों की घोषणा करेंगे। कृषि मंत्री ने कबलाना में ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि पहले प्रदेश में मुख्यमंत्री और मंत्रियों के हलकों में काम होते थे। लेकिन वर्तमान सरकार ने सरकारी तंत्र को क्षेत्रवाद से बाहर निकालकर सबका साथ सबका विकास के सिस्टम के साथ जोड़ दिया है। कृषि मंत्री शुक्रवार को कबलाना, भदानी, गिरावड़, बिरधाना, तलाव और ग्वालीसन सहित कई गांवों में ग्रामीणों से भी रूबरू हुए। दौरे के दौरान मातनहेल रैली के संयोजक एवं जिला अध्यक्ष बिजेंद्र दलाल, जिप चेयरमैन परमजीत सौलधा, जिप वाइस चेयरमैन योगेश सिलानी, पूर्व मंत्री कांता देवी, सुनीता चैहान, आनंद सागर, सीमा दहिया, धर्मेद्र और मनीष बंसल सहित कई भाजपा नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
नर्सों से क्या कहती थी अम्मा!दिया ऑफर...