पोस्ट में कहा गया, ऑफिस के साथ लोग अपने यूजर अनुभव को वैयक्तिकृत करने
में सक्षम होंगे, जिसमें थर्ड पार्टी एप्स तक पहुंच भी शामिल है। यह
माइक्रोसॉफ्ट सर्च को सक्रिय कर देता है, जिससे संगठन के अंदर भी किसी
दस्तावेज या व्यक्ति की सर्च काफी आसान हो जाती है। नए एप को विंडोज 10
यूजर्स के लिए अगले कुछ हफ्तों में जारी कर दिया जाएगा तथा माईऑफिस एप के
अपडेट से स्वत: स्थापित हो जाएगा। पोस्ट में कहा गया, यह किसी भी ऑफिस365
की ग्राहकी के साथ काम करेगा, जिसमें ऑफिस 2019, ऑफिस 2016 और ऑफिस ऑनलाइन
शामिल है।
आईएएनएस