Photos of couple from India, Pak win Internet-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:26 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

यहां भारत-पाक हुए एक! वायरल हो रही हैं इस स्पेशल जोड़े की ये Photos

khaskhabar.com: गुरुवार, 01 अगस्त 2019 8:23 PM (IST)
नई दिल्ली। भारत और पाकिस्तान के हिंदू और मुस्लिम समलैंगिक जोड़े की तस्वीरें सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल (Viral) हो गई है। सोशल मीडिया यूजर्स को इनकी तस्वीरें काफी पसंद आ रही हैं। वर्तमान में न्यूयॉर्क के रहने वाले जोड़े की तस्वीरें फोटोग्राफर सरोवर अहमद (Sarowar Ahmed) ने ट्विटर पर पोस्ट कीं और कैप्शन में लिखा : ‘ए न्यूयॉर्क लव स्टोरी (A New York Love Story)।’ तस्वीरों में भारत की अंजलि चक्रा (Anjali Chakra) को पाकिस्तान की सुंदास मलिक (Sundas Malik) के साथ पारंपरिक पोशाक पहने देखा जा सकता है। तस्वीरों में वह एक दूसरे के साथ छाते के नीचे हंसते हुए और एक दूसरे को किस करती हुईं नजर आ रही हैं।
पोस्ट को 48 हजार से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं और तस्वीर पर लोगों ने सैकड़ों कमेंट किए हैं।
देश और धर्म की दीवारों को तोडऩे और एक दूसरे के प्रति उनके प्यार को इंटरनेट पर लोगों का समर्थन मिल रहा है।
एक ट्विटर यूजर ने लिखा, ‘‘कई लिहाज से क्रांतिकारी कदम। हिंदू-मुस्लिम, भारत-पाकिस्तान और दो महिलाओं का प्यार। यश और बधाई।’’
दूसरे यूजर ने लिखा, ‘‘प्यार, दिल और भावनाओं का ना तो कोई धर्म होता है और ना ही कोई सीमाएं होती हैं। आगे बढ़ते रहो। भगवान तुम दोनों का भला करे।’’
एक दूसरी पोस्ट में फोटोग्राफर ने ‘सालगिराह मुबारक’ कहकर दोनों की और तस्वीरें पोस्ट की हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/5
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement