Advertisement
गर्मियों में नारियल पानी और सब्जा सीड्स का कॉम्बिनेशन क्यों है सुपरड्रिंक, जानिए इसके फायदे

ऊर्जा के स्तर को बनाए रखने में भी यह कॉम्बिनेशन काफी असरदार है। गर्मी में शरीर जल्दी थक जाता है क्योंकि पानी और मिनरल्स की कमी हो जाती है। नारियल पानी में मौजूद प्राकृतिक शर्करा तुरंत ऊर्जा देती है, जबकि सब्जा सीड्स धीरे-धीरे ऊर्जा रिलीज करते हैं। इससे शरीर लंबे समय तक एक्टिव बना रहता है और बार-बार थकान महसूस नहीं होती। यही वजह है कि इसे दिन के बीच में पीना ज्यादा फायदेमंद माना जाता है।
वजन नियंत्रित करने के लिहाज से भी यह मिश्रण लाभकारी है। सब्जा सीड्स पेट में जाकर फूल जाते हैं, जिससे लंबे समय तक भूख नहीं लगती। इससे बार-बार खाने की आदत कम होती है और अनावश्यक कैलोरी लेने से बचाव होता है। नारियल पानी भी कम कैलोरी वाला होता है, इसलिए यह वजन घटाने या संतुलित रखने वालों के लिए अच्छा विकल्प है। नियमित सेवन से शरीर में फैट जमा होने की प्रक्रिया धीमी पड़ सकती है।
त्वचा और इम्यूनिटी पर भी इसका सकारात्मक असर देखने को मिलता है। शरीर में जब पानी की कमी नहीं होती और टॉक्सिन्स बाहर निकलते रहते हैं, तो त्वचा अपने आप साफ और चमकदार दिखने लगती है। नारियल पानी में एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो शरीर को अंदर से साफ करने में मदद करते हैं।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
यह भी प�?े
लाइफस्टाइल
Advertisement
Traffic
Features


