Why is death believed to begin from the legs? What is the Ayurvedic solution for leg cramps?-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:44 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

मृत्यु की शुरुआत टांगों से क्यों मानी जाती है? लेग क्रैम्प्स का क्या है आयुर्वेदिक समाधान?

khaskhabar.com: शुक्रवार, 05 सितम्बर 2025 09:07 AM (IST)
मृत्यु की शुरुआत टांगों से क्यों मानी जाती है? लेग क्रैम्प्स का क्या है आयुर्वेदिक समाधान?
“मृत्यु की शुरुआत टांगों से होती है।” यह सुनने में भले ही अजीब लगे, लेकिन जापान और चीन जैसे देशों में यह कहावत काफी मशहूर है। जापान में कहते हैं “Death begins in the legs” और चीन में कहा जाता है “As people age, their legs age first”। हमारे आयुर्वेद में भी यह माना गया है कि बढ़ती उम्र में वात दोष हावी हो जाता है। इसका असर शरीर में सूखापन, जकड़न और क्रैम्प्स के रूप में दिखाई देता है। यही वजह है कि जब पैरों की ताकत घटती है तो सिर्फ चलने-फिरने की क्षमता ही नहीं, बल्कि पूरी ज़िंदगी का बैलेंस भी हिलने लगता है। लेग क्रैम्प्स: एक चेतावनी संकेत अगर आप 60 वर्ष से ऊपर हैं या आपके माता-पिता/दादा-दादी इस उम्र में हैं और उन्हें रात को या चलने-फिरने के बाद पैरों में कसाव महसूस होता है, तो यह एक वार्निंग सिग्नल हो सकता है। क्रैम्प्स सिर्फ मसल वीकनेस नहीं, बल्कि शरीर में किसी बड़े असंतुलन (Imbalance) का संकेत होते हैं।
संभावित कारण: PAD (Peripheral Artery Disease): आर्टरीज नैरो (सिकुड़) जाती हैं, ब्लड सर्कुलेशन प्रभावित होता है और चलते समय टांगों में क्रैम्प्स आने लगते हैं। रिसर्च बताती है कि PAD वाले 15–30% लोग आगे चलकर हार्ट डिजीज से प्रभावित होते हैं। मिनरल्स की कमी: खासकर पोटैशियम, कैल्शियम और मैग्नीशियम की कमी से।
ब्लड सर्कुलेशन स्लो होना: उम्र बढ़ने के साथ आर्टरीज टाइट हो जाती हैं, जिससे ऑक्सीजन और न्यूट्रिएंट्स कम पहुंचते हैं। नर्व डिस्फंक्शन: डायबिटीज या अन्य कारणों से नसें कमजोर होने पर क्रैम्प्स आम हो जाते हैं।
दवाइयों का असर: जैसे डायरेटिक्स (पेशाब लाने वाली दवाएं) और कोलेस्ट्रॉल कम करने वाली दवाएं।
लेग क्रैम्प्स को मैनेज करने के 5 आसान उपायः
सोने से पहले हल्की स्ट्रेचिंग खासकर काफ और हैमस्ट्रिंग मसल्स की। स्ट्रेचिंग से मसल्स रिलैक्स होती हैं। गर्म तेल की मालिश तिल का तेल, जैतून का तेल या देसी घी। मसाज से ब्लड फ्लो बेहतर होता है। छोटी-छोटी वॉक दिनभर में 5–10 मिनट की धीमी वॉक करें। लंबे समय तक बैठे न रहें। पानी पीते रहें डिहाइड्रेशन भी क्रैम्प्स का बड़ा कारण है। दवाइयों की जांच करें BP, शुगर या कोलेस्ट्रॉल की दवाओं से अगर क्रैम्प्स हो रहे हैं तो डॉक्टर से चर्चा करें।
टॉप 3 फूड्स जो लेग क्रैम्प्स को कम करते हैंः
केला + भीगा हुआ मुनक्काः केला = पोटैशियम का रिच सोर्स, मुनक्का = मैग्नीशियम + आयरन। रोज सुबह 1 केला + 4–5 भीगे हुए मुनक्का खाने से मसल्स को ताकत मिलती है। (डायबिटिक मरीज डॉक्टर से सलाह लेकर ही खाएं।)
तिल (Sesame Seeds)ः तिल = नेचुरल कैल्शियम और मैग्नीशियम। तिल वात दोष को कंट्रोल करता है और जॉइंट्स को मजबूत बनाता है। सर्दियों में तिल की चटनी, तिल वाला दूध या आटे में मिलाकर इसका सेवन करें।
हल्दी वाला दूध (Golden Milk)ः हल्दी = नेचुरल एंटी-इन्फ्लेमेटरी। दूध = कैल्शियम। रात को सोने से पहले हल्दी + काली मिर्च डालकर दूध पिएं। यह न सिर्फ क्रैम्प्स कम करेगा बल्कि अच्छी नींद भी दिलाएगा।
लेग क्रैम्प्स को हल्के में न लेंः ये सिर्फ एक छोटी तकलीफ नहीं बल्कि आपके शरीर का एक अलार्म बेल हैं। अगर इन्हें समय रहते कंट्रोल किया जाए तो न सिर्फ दर्द कम होगा बल्कि भविष्य की गंभीर बीमारियों (जैसे हार्ट डिजीज, नर्व डैमेज) से भी बचाव होगा।
-डॉ पीयूष त्रिवेदी, आयुर्वेद विशेषज्ञ जयपुर, 9828011871

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement