Advertisement
बादाम खाने के चक्कर में काजू को न भूल जाएं, इसे खाली पेट लेने से होते हैं कई चौंकाने वाले फायदे

काजू का सबसे अहम रोल है कि वह कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने में अहम भूमिका निभाता है। भरपूर मात्रा में प्रोटीन होने के कारण इसे पचाने में आसानी होती है। इसमें भरपूर मात्रा में आयरन होता है, जो खून को बढ़ाने में मदद करता है।
यह हार्ट के लिए भी बेहद गुणकारी माना जाता है क्योंकि इसमें मोनोसैचुरेटेड और पॉलीसैचुरेटेड फैट्स होते हैं, जो आपके दिल का ध्यान रखते हैं।
काजू खाने से त्वचा स्वस्थ होने के साथ चमकदार भी होती है। इसमें भरपूर प्रोटीन होता है इस वजह से बाल और त्वचा में जान आ जाती है।
काजू में विटामिन-बी भी पाया जाता है, जो याद्दाशत को तेज करता है। एक्सपर्ट कहते हैं कि खाली पेट काजू खाने से स्मरण शक्ति मजबूत होती है।
यह हड्डियों की मजबूती में भी अहम रोल निभाता है। यहां तक की यह कैंसर से बचाव करता है, काजू कैंसर कोशिकाओं में होने वाली वृद्धि को भी रोकता है।
यह आंखों के लिए भी बेहद लाभकारी है। इसमें ज़ियैक्सैंथिन और ल्यूटिन जैसे कैरोटिनॉइड्स पाए जाते हैं जो आंखों को रोशनी बढ़ाने में मदद करता है। यह उम्रदराज लोगों पर भी काम करता है ,जिनकी समय के साथ आंखें कमजोर होने लगती है।
यह मोटापे को कम करने के साथ आपको भरपूर एनर्जी भी देता है।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
यह भी प�?े
लाइफस्टाइल
Advertisement
Traffic
Features


