When you find these symptoms, then be alert and visit doctor as soon as possible-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:54 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जब दिखे ये लक्षण, तो हो जाएं सजग और जाएं डॉक्टर के पास

khaskhabar.com: शुक्रवार, 20 जुलाई 2018 4:47 PM (IST)
जब दिखे ये लक्षण, तो हो जाएं सजग और जाएं डॉक्टर के पास
अक्सर यह देखा गया है कि महिलाएं सेहत से जुडी रोजमर्रा की तकलीफों को नजर अंदाज कर देती हैं लेकिन क्या आपको मालूम है कि सेहत के प्रति बरती गई ये लापरवाही आपके लिए घातक सिद्ध हो सकती है। पैरों में दर्द सामान्य तौर पर कई महिलाएं पैर दर्द से पीडित होती हैं लेकिन डॉक्टर के पास जाने की जहमत नहीं उठाती हैं। पैरों में दर्द अक्सर वेरीकोज वेन के कारण होता है। शरीर में रक्तवाहिनियां होती है जिनमें छोटे-छोटे वाल्व होते हैं जो कि रक्त का प्रवाह की सही दिशा में पहुंचाते हैं ताकि रक्त ह्वदय तक पहुंचता रहे। वाल्व उस छोटे से दरवाजे की तरह होते हैं जो कि रक्त के प्रवाह होते ही बंद होजाते हैं ताकि रक्त विपरीत दिशा में न बह सके। डॉक्टर के अनुसार- मोटापा, गर्भावस्था, बढती उम्र आदि में ये वाल्व सही ढंग से कार्य नहीं कर पाते हैं। ऎसी अवस्था में रक्त वाल्व में ही जमा हो जाता है और एक नॉर्मल प्रक्रिया की तरह प्रवाहित नहीं हो पाता है। इस प्रकार ये वाल्व सूज जाते हैं और बडे हो जाते हैं। इसी अवस्था कोवेरीकोज वेन कहा जाता है। इस बीमारी का उपचार संभव है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/4
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement