जाड़े में हार्ट अटैक के लक्षण वाले रोगियों की संख्या तीन से पांच गुना तक बढ़ जाती है। बड़ी उम्र के लोगों के लिए यह वक्त खतरे का माना जाता है। चिंता की बात यह है कि हाई ब्लड प्रेशर, हार्ट अटैक की जो दिक्कत 60 साल के बाद आती थी, वो अब 30 साल की उम्र के बाद आ रही है। कार्डियोलॉजी में 60 फीसदी रोगी जवान होते हैं। पूरी ताकत से काम करने की उम्र में दिल जवाब दे रहा है।
आयुर्वेद विशेषज्ञ डॉक्टर पीयूष त्रिवेदी ने बताया कि आरामतलबी की जिंदगी और बिगड़ा खानपान एवं अनावश्यक तनाव मुख्य कारणों में है। मोबाइल फोन के चक्कर में खेल, घूमने-फिरने और तफरीह को लोग छोड़ रहे हैं। ब्लडप्रेशर, हार्ट अटैक की बढ़ती समस्या को लेकर कार्डियोलॉजी के निदेशक प्रोफेसर राकेश कुमार वर्मा को लोगों ने अपनी समस्या बताईं। प्रोफेसर वर्मा ने उनके जवाब दिए और दिल के बचाव के तरीके बताए। प्रस्तुत हैं सवाल और जवाब के प्रमुख अंश।
10 गोल्डन टिप्स:
नींद पूरी लें, समय पर कम से कम छह घंटे। सुबह टहलने जरूर जाएं।
घर में पोर्टेबल टीएमटी लगवा सकते हैं। नाश्ते में हाई प्रोटीन और लो कार्बोहाइड्रेड, वसा खुराक लें। बिना तनाव के काम करें। सिगरेट और तंबाकू वाले पदार्थों का सेवन न करें। दोपहर के खाने में भी लो कार्बोहाइड्रेड, वसा खुराक लें। रात के खाने और सुबह के नाश्ते में 12 घंटे का गैप होना चाहिए। रात को सोने के पहले 15 मिनट ध्यान जरूर करें। थायरॉयड,बीपी, ब्लड शुगर, लिपिड नियंत्रित रखें। - डॉ. पीयूष त्रिवेदी एक्यूप्रेशर एक्सपर्ट जयपुर राजस्थान ।