Advertisement
वज्रदंती: दांतों के लिए चमत्कारी औषधि, ओरल हेल्थ में है रामबाण

वज्रदंती के पत्ते, जड़, फूल और तना भी गुणकारी होते हैं। इनमें सूजन-रोधी और एंटीसेप्टिक, हाइड्रो इथेनॉल, कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, ग्लाइकोसाइड्स और अमीनो एसिड्स होते हैं, जो दांतों के साथ-साथ अन्य बीमारियों में भी काम आते हैं। शरीर में होने वाली सूजन और पानी भरने की स्थिति में भी वज्रदंती के फूल के अर्क लाभकारी होता है।
आयुर्वेद में कहा गया है कि वज्रदंती के फूल के अर्क शरीर में पानी की मात्रा को बढ़ाकर सोडियम को बाहर निकालने में मदद करता है। शरीर में सोडियम की अधिकता से सूजन और अंगों में पानी भरने की समस्या होती है। वज्रदंती के फूल के अर्क का इस्तेमाल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
अगर दांतों में पाइरिया या मसूड़ों में खून की समस्या है तो वज्रदंती के पाउडर से दिन में दो बार दांतों की मालिश करें और गुनगुने पानी से कुल्ला करें। अगर आस-पास वज्रदंती का पौधा मौजूद है तो पत्ते भी चबाए जा सकते हैं। इसके अलावा, मुंह से आने वाली बदबू, मुंह के खाने और दांतों की कमजोरी में भी वज्रदंती का पाउडर लाभकारी होता है।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
यह भी प�?े
लाइफस्टाइल
Advertisement
Traffic
Features


