Type 2 diabetes: Replace sugar with this sweet spice to help lower blood glucose levels Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 9:07 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

ये है TYPE-2 डायबिटीज के लक्षण, ज्यादा प्यास और बार-बार होता है ऐसा

khaskhabar.com: मंगलवार, 26 मार्च 2019 4:32 PM (IST)
ये है TYPE-2 डायबिटीज के लक्षण, ज्यादा प्यास और बार-बार होता है ऐसा
उन्होंने कहा कि लोगों में एक आम धारणा है कि टाइप-2 मधुमेह वाले युवाओं को इंसुलिन की जरूरत नहीं होती है, इसलिए ऐसा लगता है कि यह भयावह स्थिति नहीं है। हालांकि, ऐसा सोचना गलत है। इस स्थिति में तत्काल उपचार और प्रबंधन की जरूरत होती है। ध्यान देने वाली बात यह है कि टाइप-2 डायबिटीज वाले युवाओं में कोई लक्षण दिखाई नहीं देते हैं। यदि कुछ दिखते भी हैं, तो वे आमतौर पर हल्के हो सकते हैं, और ज्यादातर मामलों में धीरे-धीरे विकसित होते हैं, जिनमें अधिक प्यास और बार-बार मूत्र त्याग करना शामिल है। डॉ. अग्रवाल ने कहा, "यदि घर के बड़े लोग अच्छी जीवनशैली का उदाहरण पेश करते हैं तो यह युवाओं के लिए भी प्रेरणादायी होगा। इस तरह के बदलाव एक युवा को अपना वजन कम करने में मदद कर सकते हैं (अगर ऐसी समस्या है तो) या उन्हें खाने-पीने के बेहतर विकल्प खोजने में मदद कर सकते हैं, जिससे टाइप-2 मधुमेह विकसित होने की संभावना कम हो जाती है। जिनके परिवार में पहले से ही डायबिटीज की समस्या रही है, उनके लिए तो यह और भी सच है।
उन्होंने कुछ सुझाव दिए...

ये भी पढ़ें - योग की कुछ मुद्राएं इन रोगियों के लिए घातक

2/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement