Advertisement
इन कारणों से हो सकती है पेशाब करते समय जलन

जो लोग शरीर की जरूरत के हिसाब से पानी नहीं पीते हैं, उन्हें भी पेशाब में जलन होने की समस्या का सामना करना पड़ता है। इसलिए हर व्यक्ति को हर रोज कम से कम 8 बड़े गिलास या तीन लीटर पानी जरूर पीना चाहिए। खाने में मिर्च, मसाले और तैलीय पदार्थों का अधिक उपयोग करने वाले लोगों को भी बार-बार पेशाब आने की समस्या होती है। साथ ही इस दौरान पेशाब में जलन भी होती है। यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन यानी यूटीआई भी पेशाब करते समय जलन का कारण हो सकता है। अगर किडनी में स्टोन हो जाए तो पेशाब करते समय जलन हो सकती है। इसमें पेशाब का रंग पिंक या ब्राउन हो जाता है। बुखार, उल्टी, बेचैनी जैसे लक्षण भी इसमें दिखने लगते हैं। जिन लोगों को लंबे समय से लिवर से जुड़ी समस्या या कोई रोग बना हुआ हो, उन्हें भी पेशाब करते समय तेज जलन की परेशानी का सामना करना पड़ता है। कुछ केमिकल का इस्तेमाल भी डिस्युरिया की वजह बन सकते हैं। जैसे कुछ साबुन, सेंटेंड टॉयलेट पेपर, गर्भनिरोधक फोम, वेजाइनल लूब्रिकेंट, प्राइवेट पार्ट के लिए इस्तेमाल होने वाले कुछ केमिकल आदि से भी पेशाब करते समय जलन हो सकती है।
नोट—यह खास खबर डॉट कॉम के अपने विचार हैं। यदि आप इस प्रकार की समस्या से ग्रसित हैं तो अपने चिकित्सक से परामर्श अवश्य करें।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
यह भी प�?े
लाइफस्टाइल
Advertisement
Traffic
Features


