Study reveals why walking to work better for health-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:20 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

किसी काम के लिए पैदल चलना सेहत के लिए फायदेमंद

khaskhabar.com: सोमवार, 17 अगस्त 2020 1:11 PM (IST)
किसी काम के लिए पैदल चलना सेहत के लिए फायदेमंद
न्यूयॉर्क । शोधकर्ताओं ने पाया है कि एक उद्देश्य के साथ चलना, खासकर काम करने के लिए और तेजी से चलना स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है। जर्नल ऑफ ट्रांसपोर्ट एंड हेल्थ में प्रकाशित शोध-निष्कर्ष में पाया गया कि अलग-अलग कारणों से चलने से सेल्फ-रेटेड हेल्थ के विभिन्न स्तर सामने आए हैं। जो लोग अपने घरों से काम करने के लिए या किराना लेने के लिए दुकान जैसी जगहों पर जाते हैं, उन लोगों का स्वास्थ्य ऐसे लोगों की तुलना में बेहतर था जो खाली समय में या मनोरंजन के लिए पैदल चलते हैं। अमेरिका की ओहियो स्टेट यूनिवर्सिटी के शोधकर्ता गुलसा अकार ने कहा, "हमने पाया है कि किसी उपयोगी कारण के मकसद से चलना आपके स्वास्थ्य में काफी सुधार करता है। इस तरह की पैदल यात्राएं आपकी दिनचर्या में जोड़ना भी आसान है।"
निष्कर्षों के लिए शोध करने वाली टीम ने 18 से 64 वर्ष के बीच के 1,25,885 वयस्कों की उनके द्वारा किए गए स्वास्थ्य आकलन की रिपोर्ट से इसका विश्लेषण किया है।
इन वयस्कों ने विभिन्न कामों के लिए चलने में बिताए मिनटों की संख्या बताई। साथ ही सर्वेक्षण में शामिल लोगों ने यह भी बताया कि वे एक से पांच के पैमाने पर कितने स्वस्थ थे।
शोधकर्ताओं ने पाया कि किसी भी उद्देश्य के लिए कितनी भी देर के लिए चलने से व्यक्ति को स्वास्थ्य लाभ मिला।
वहीं जिन लोगों ने बिना काम के या केवल मनोरंजन-खरीदारी के लिए पैदल यात्रा की, उनके लिए जो लोग काम से जुड़े नहीं थे उन्हें उतना फायदा नहीं मिला।
शोधकर्ताओं ने यह भी पाया कि घर से शुरू होने वाली यात्राएं आमतौर पर उन यात्राओं की तुलना में लंबी होती हैं जो घर की बजाय कहीं और से शुरू होती हैं।
निष्कर्ष बताते हैं कि दिन के कुछ हिस्सों में कार के बजाय पैदल चलना - एक व्यक्ति को स्वस्थ महसूस कर सकता है।
इस अध्ययन के लेखकों ने लिखा, "इसका मतलब यह है कि जिम या किसी अन्य एक्सरसाइज सेंटर में जाना ही केवल व्यायाम करने के तरीके नहीं हैं।" (आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement