Advertisement
पेट दर्द, गैस या अपच, हर समस्या सिर्फ एक चम्मच अजवाइन से होगी खत्म

आयुर्वेद के अनुसार, अजवाइन को दीपन-पाचक और वातहर औषधि कहा गया है। यह पाचन क्रिया को सुधारती है और पेट के विकारों को दूर करती है। आधुनिक विज्ञान भी इस बात की पुष्टि करता है कि अजवाइन में मौजूद थाइमॉल तत्व पेट के संक्रमण, बैक्टीरिया और फंगस से रक्षा करता है।
अजवाइन के कुछ घरेलू नुस्खे बहुत लोकप्रिय हैं। पेट दर्द या गैस में एक चम्मच अजवाइन और थोड़ा काला नमक चबाने से तुरंत आराम मिलता है। अपच या एसिडिटी में आधा चम्मच अजवाइन को एक गिलास पानी में उबालकर पीने से लाभ होता है। हींग और काला नमक के साथ इसका चूर्ण बनाकर एक चम्मच गुनगुने पानी से लेना भी उपयोगी है। अजवाइन पाउडर में नींबू का रस मिलाकर सुखाकर रखने से यह घरेलू दवा बन जाती है, जिसे जरूरत पर सेवन किया जा सकता है।
हालांकि, ध्यान रखें कि अजवाइन का अत्यधिक सेवन जलन या अल्सर को बढ़ा सकता है। गर्भवती महिलाओं को भी इसे बड़ी मात्रा में नहीं लेना चाहिए। अगर पेट दर्द लगातार बना रहे, तो डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
यह भी प�?े
लाइफस्टाइल
Advertisement
Traffic
Features


