लंदन। हमारा मस्तिष्क कैसे इतनी पुरानी यादों को त्वरित याद कर लेता है, यह हमेशा ही कौतूहल का विषय रहा है, लेकिन जर्मनी के वैज्ञानिकों के एक दल ने इस रहस्य की खोज कर ली है।
इस नवीन अध्ययन से पता चला है कि बहुत पुरानी घटनाओं को याद करने में शामिल तंत्रिका तंत्र हालिया घटनाओं को याद करने वाले तंत्रिका तंत्र से अलग होता है।
जर्मनी की रुर यूनिवर्सिटी बोखम के प्रोफेसर मैगडालेना सौवेज के अनुसार, ‘‘पहली बार हम यह बताने में सक्षम हो पाएं हैं कि पुरानी और ताजा स्मृतियों को याद करने के लिए उपयोग होने वाला तंत्रिका तंत्र भिन्नता रखता है।’’