Advertisement
पीरियड्स के दर्द में राहत, अपनी डाइट में करें परिवर्तन, इनका करें सेवन

हम जानते हैं कि स्वस्थ जीवन के लिए सही भोजन करना महत्वपूर्ण है। चूँकि हम सभी अद्वितीय हैं, हम जानते हैं कि हमारा पोषण भी होना चाहिए। सामान्य तौर पर, बहुत सारे फल, सब्जियां, साबुत अनाज और लीन प्रोटीन के साथ एक स्वस्थ आहार खाने से ऐंठन को कम करने में मदद मिल सकती है।
यहाँ, हम कुछ ऐसे खाद्य पदार्थों और पेय पदार्थों पर करीब से नजर डालेंगे जो शोधकर्ताओं ने सुझाव दिए हैं कि वे पीरियड क्रैम्प्स में मदद कर सकते हैं—
अजवाइन
पीरियड्स के दौरान गैस की समस्या बढ़ जाती है, जिससे पेट में दर्द होता है। ऐसे में अजवाइन का सेवन कर सकती हैं। इसके लिए अजवाइन में नमक मिलाकर गुनगुने पानी के साथ सेवन करें। आप पीरियड्स दर्द से राहत पा सकती हैं।
पपीता
पीरियड्स के दर्द की परेशानी को कम करने के लिए पपीता का सेवन करना आपके लिए हेल्दी हो सकता है। दरअसल, पपीता का सेवन करने से पीरियड्स में ब्लड फ्लो बेहतर हो सकता है, जिससे दर्द को कम करने में मदद मिल सकती है।
दही
दही में भरपूर मात्रा में कैल्शियम पाया जाता है जो पीरियड्स के दौरान होने वाले प्रॉब्लम को कंट्रोल में रखता है। मुंबई की जानी मानी न्यूट्रीशनिस्ट प्रिया कथपाल का कहना है कि महिलाओं को कैल्शियम से भरपूर भोजन करना चाहिए और पीरियड्स के दौरान तो विशेष तौर पर कैल्शियम वाली चीजों को भोजन में शामिल करना चाहिए।
हरी पत्तेदार सब्जियां
सर्दियों में हरी पत्तेदार सब्जियों का सेवन करें। पीरियड्स का दर्द कम करने के लिए अपनी डाइट में पालक, ब्रोकली, गोभी, पत्तागोभी आदि का सेवन करें। इन सब्जियों में आयरन, कैल्शियम, मैग्नीशियम की भरपूर मात्रा होती है। इन चीजों का सेवन करने से पीरियड्स का पेन तो कम होता ही है साथ ही थकान घटती है और मेटाबॉलिज्म बढ़ता है।
दालचीनी का दूध
दालचीनी का सेवन करने से सर्दियों में पीरियड्स के दर्द से छुटकारा मिलता है। दालचीनी में एंटीस्पेज्मोडिक गुण होते हैं। पीरियड्स में क्रैम्प्स की समस्या से छुटकारा दिलाने में दालचीनी को फायदेमंद माना जाता है। दालचीनी की तासीर गरम होती है। इसका सेवन करने से पेट के निचले हिस्से में होने वाले दर्द से छुटकारा मिलता है।
डार्क चॉकलेट
डार्क चॉकलेट भी इन दिनों के लिए अच्छा माना गया है। यह आपके मूड स्वींग को कंट्रोल करता है और दर्द से राहत देता है। याद रहे वाइट चॉकलेट से दूरी बनाकर रखें क्योंकि इसमें शूगर की मात्रा होने की वजह से यह आपके दर्द में और इजाफा कर सकता है। डार्क चॉकलेट आप दर्द के दौरान खा सकती हैं और तुरंत अंतर महसूस कर सकती हैं।
अंडे
अंडे में विटामिन बी6, विटामिन डी और विटामिन ई होते हैं जो पीएमएस के लक्षणों से लडऩे में मदद करते हैं। इसके साथ ही अंडे में प्रोटीन भी काफी अधिक मात्रा में पाया जाता है। हर महिला को पीरियड्स के दौरान क्रैम्प से बचने के लिए रोजाना अंडे का सेवन करना चाहिए।
हल्दी वाला दूध
हल्दी का सेवन करने से शरीर में दर्द और सूजन की समस्या दूर होती है। पीरियड्स में दर्द को कम करने के लिए दूध के साथ किशमिश और काजू का भी सेवन कर सकते हैं। पीरियड्स के दौरान होने वाले दर्द से छुटकारा पाने के लिए किशमिश का सेवन कर सकते हैं। किशमिश का सेवन करने से ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है। ये आयरन का भी अच्छा स्रोत है। वहीं काजू का सेवन करने से पेल्विक एरिया मजबूत होता है। दर्द होने पर इसका सेवन कर सकते हैं।
अदरक वाली चाय
पीरियड्स में होने वाले दर्द से छुटकारा पाने के लिए अदरक वाली चाय का सेवन कर सकते हैं। अदरक में एंटीइंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। इसके अलावा मिंट टी , कैमोमाइल टी आदि का सेवन भी कर सकते हैं। सर्दियों में दिन में 2 बार से ज्यादा अदरक की चाय का सेवन न करें क्योंकि इसकी तासीर गरम होती है। ज्यादा सेवन करने से पेट में एसिडिटी हो सकती है।
सिट्रिस फल खाएं
सर्दियों में पीरियड्स पेन कम करने के लिए सिट्रिस फल यानी खट्टे फलों का सेवन करें। इस मौसम में संतरा, आंवला खा सकते हैं। इनमें विटामिन सी पाया जाता है। विटामिन सी का सेवन करने से इम्यूनिटी बढ़ती है, थकान कम होती है और दर्द से छुटकारा मिलता है। सेब, अमरूद, स्ट्राबेरी का सेवन भी कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
यह भी प�?े
लाइफस्टाइल
Advertisement
Traffic
Features


