Relationship Tips: Emotional intelligence is important in every relationship, know what effect it has.-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 5:44 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

Relationship Tips: हर रिलेशनशिप में जरूरी है इमोशनल इंटेलिजेंस, जानिए क्या पड़ता है प्रभाव

khaskhabar.com: शनिवार, 04 मई 2024 4:41 PM (IST)
Relationship Tips: हर रिलेशनशिप में जरूरी है इमोशनल इंटेलिजेंस, जानिए क्या पड़ता है प्रभाव
हर एक रिश्ता प्यार और विश्वास पर ही टिका होता है शादीशुदा जिंदगी में खुशहाली के अलावा इमोशनल इंटेलिजेंस का होना भी जरूरी है। जैसे ही लड़का या लड़की युवावस्था में जाते हैं वह अपने लिए जीवनसाथी का तलाश करने लग जाते हैं। हर कोई चाहता है कि उन्हें अपने सपनों का राजकुमार मिले और उनका रिश्ता खुशहाल रहे। हैप्पी रिलेशन पति-पत्नी के बीच में समझदारी प्यार विश्वास होने के साथ-साथ एक दूसरे के प्रति सम्मान का नजरिया भी होना चाहिए। इतना ही नहीं सकारात्मक सोच भी जरूरी है। इस तरह से जीवन खूबसूरत बन जाता है और आपका रिश्ता हैप्पी रिलेशनशिप होता है।
मानसिक तनाव
पति पत्नी के रिश्ते में इमोशनल इंटेलिजेंस जैसा गुण बेहद जरूरी है इस तरह से आप एक दूसरे के प्रति समझदारी से फैसले लेते हैं और रिश्ते लंबे समय तक चलते हैं मानसिक तनाव भी दूर रहता है।
रिश्ते में मिठास
अपने रिश्ते में मिठास भरने के लिए जरूरी है कि आप एक दूसरे का सम्मान करें एक दूसरे के साथ हंसी मजाक भी जरूरी है। इसके अलावा यदि आप एक दूसरे की बातों को समझते हैं तो मानसिक तनाव भी दूर होता है। रिलेशनशिप में जब भी लड़ाई झगड़ा होता है तो एक दूसरे से नाराज होना सामान्य बात है लेकिन एक समय पर शांत हो जाना जरूरी है।
मिलकर सुलझाए समस्या
दांपत्य जीवन एक ऐसा जीवन है जिसमें जीवनसाथी के साथ मिलकर चुनौती भरे समय में समस्या का समाधान एक दूसरे के साथ मिलकर निकालना चाहिए। इतना ही नहीं आपको अपने रिश्ते से हमेशा ही जुड़े रहना चाहिए कभी भी कन्वर्सेशन गैप नहीं आना चाहिए इस तरह से गलतफहमियां बढ़ जाती है। आपको अपने जीवनसाथी से खुलकर बातचीत करनी चाहिए।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement