वादा करो नहीं छोडोगी तुम मेरा साथ, जहां तुम हो वहां मैं भी
khaskhabar.com: शनिवार, 11 फ़रवरी 2017 11:36 AM (IST)
आज है वैलेंनटाइन का पांचवा दिन यानी प्रॉमिस डे। इस दिन दो प्यार करने वाले एक दूसरे से वादा करते हैं। प्रेमी जोड़े के लिए एक बेहद खास होता है। इस खास दिन पर अपने पार्टनर के हाथों में हाथ लेकर उनसे वादा करें कि आप जीवन के हर मोड़ पर उनका साथ देंगे। प्यार और लगाव के लिये एक-दूसरे से वादा करने के द्वारा एक नियमित उत्सव के रुप में हर वर्ष मनाया जाता है। इस दिन प्यार करने वाले एक-दूसरे से प्यार निभाने, अपनी गलत आदतों को छोड़ने या प्यार के लिए कुछ खास करने के वादे करते हैं ताकि वक्त गुजरने के साथ-साथ उनका प्यार गहराता चला जाए और उनका रिश्ता एक अटूट रिश्ते में बदल जाए।