Advertisement
गुणों की खान ‘फालसा’, जो गर्मी के सीजन में है कई बीमारियों की काट

‘फालसा’ का सेवन स्वास्थ्य के लिए काफी लाभदायक है। एंटीऑक्सीडेंट और अन्य पोषक तत्व जैसे- मैग्नीशियम, पोटेशियम, सोडियम, फॉस्फोरस, कैल्शियम, प्रोटीन, विटामिन 'ए' और विटामिन 'सी' भरपूर मात्रा में होने के कारण यह शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मदद करता है, जो 'इम्युनिटी बूस्टर' का काम करता है।
चिकित्सकों की राय में खून की कमी होने पर इसके पके फल खाने चाहिए। इसके अलावा, अगर त्वचा में जलन हो तो सुबह और शाम इसका सेवन करना चाहिए, जो शरीर के लिए लाभकारी माना जाता है।
साथ ही गर्मियों में इसका सेवन करने से ‘लू’ से बचा जाता है और इसका रस शरीर के लिए टॉनिक का काम करता है। इसका फल पित्त की समस्या को दूर करने, पाचन तंत्र को मजबूत बनाने, रक्तचाप और कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कंट्रोल करने, शरीर में कैंसर तथा एनीमिया जैसे रोगों से बचाने में भी काफी कारगर होता है।
‘फालसा’ पेट में जलन, दिमाग की कमजोरी, कमजोरी दूर करने, आग से जलने के दर्द को कम करने, पित्त-विकार, लू लगने, अस्थमा, दस्त रोकने, घाव को ठीक करने और अल्सर में फायदेमंद माना जाता है। हालांकि, अपने टेस्ट और एक्सपर्ट की सलाह पर इसका सेवन करना चाहिए। चिकित्सीय सलाह इसलिए जरूरी है क्योंकि कुछ लोगों को कुछ खास हर्ब्स या फल से एलर्जी भी हो सकती है।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
यह भी प�?े
लाइफस्टाइल
Advertisement
Traffic
Features


