Advertisement
मयूरासन के रोज अभ्यास से बढ़ेगी ताकत, संतुलन और एकाग्रता, जानें इसके फायदे

मयूरासन के नियमित अभ्यास से मानसिक स्थिरता बनी रहती है। दरअसल, इस आसन को करते समय मन इधर-उधर भटक नहीं सकता क्योंकि थोड़ा सा ध्यान भटकते ही शरीर गिर जाता है। इसलिए इस आसन में मन को एक ही जगह टिकाना पड़ता है। यही आदत धीरे-धीरे रोज की जिंदगी में भी आ जाती है। गुस्सा, घबराहट और बेचैनी कम होती है और मन शांत और स्थिर रहने लगता है।
इस आसन में सांस, शरीर और नजर तीनों को एक साथ साधना पड़ता है। नजर एक बिंदु पर, सांस धीमी और शरीर स्थिर रखना होता है। रोज 2-3 मिनट का ये अभ्यास दिमाग की भटकन को कम करता है। इससे पढ़ाई में मन लगता है, काम में फोकस बढ़ता है और याददाश्त भी तेज होती है।
शुरुआती अभ्यासियों को इसे हमेशा किसी प्रमाणित योग प्रशिक्षक की देखरेख में ही सीखना चाहिए। उच्च रक्तचाप, हृदय रोग, हर्निया, अल्सर या ग्लूकोमा से पीड़ित व्यक्ति इसका अभ्यास न करें। गर्भावस्था और मासिक धर्म के दौरान इस आसन से बचना चाहिए।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
यह भी प�?े
लाइफस्टाइल
Advertisement
Traffic
Features


