Advertisement
मरुआ खांसी और गले की खराश कम करने में मददगार, मुंह की दुर्गंध को करता है दूर

मरुआ कफ रोगियों के लिए भी बहुत फायदेमंद माना जाता है। इसका काढ़ा पीने से गले और फेफड़ों में जमा बलगम आसानी से निकल जाता है और खांसी में आराम मिलता है। इसके अलावा, मरुआ के पत्ते मुंह की बदबू और मसूड़ों की समस्या को दूर करने में भी मदद करते हैं। इसके लिए बस पत्तियों को चबाएं और थूक दें। इससे आपके मुंह की दुर्गंध कम होगी और मसूड़ों की कमजोरी भी दूर होगी।
ध्यान रखें कि मरुआ का इस्तेमाल करने से पहले किसी आयुर्वेदिक एक्सपर्ट से सलाह लेना हमेशा बेहतर रहता है। नियमित और सही तरीके से सेवन करने पर मरुआ आपके शरीर में पोषण बढ़ाता है, प्रतिरक्षा मजबूत करता है और सर्दियों में स्वास्थ्य बनाए रखने में मदद करता है।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
यह भी प�?े
लाइफस्टाइल
Advertisement
Traffic
Features


