Advertisement
बेहतर ऊर्जा, एकाग्रता और नींद के लिए अपने डेली रूटीन में शामिल करें कुछ मिनट की ये दिनचर्या

योग से लचीलापन भी आता है लेकिन कुछ स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज भी होती हैं जो बॉडी के लचीलेपन को और बेहतर तरीके से सुधार सकती हैं। इनको स्ट्रेचिंग व्यायाम कहा जाता है जो शरीर के लचीलेपन को बढ़ाता है और मांसपेशियों तथा जोड़ों के ब्लड फ्लो को बेहतर करने का काम करता है। ऐसा करने से मसल्स और जोड़ों में दर्द कम होता है और रोजाना को कार्यों को करने में बेहतर कुशलता भी मिलती है।
साइड बेंड से पीठ और कमर के नीचे की मांसपेशियों को मजबूती मिलती है। साथ ही यह शरीर के संतुलन में भी मदद करता है। साइड बेंड करने के कई तरीके हैं, जैसे डंबल साइड बेंड, आसान मुद्रा साइड बेंड और खड़े होकर साइड बेंड।
अपनी लाइफस्टाइल में उपरोक्त चीजें अपनाने के साथ आपको इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स का इस्तेमाल करने में भी सावधानी बरतनी होगी। सुबह उठने पर मोबाइल या टीवी जैसे इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स से दूरी बनाएं। इनका इस्तेमाल दिन की शुरुआत के लिए एक तनावपूर्ण तरीका हो सकता है। इसलिए सुबह के समय मोबाइल या इलेक्ट्रॉनिक सामान से दूरी रखें और उसके बजाए शारिरिक गतिविधियों जैसे वॉक, जॉगिंग या अन्य शारीरिक गतिविधियों पर फोकस करें। दिनचर्या को शुरू करने का इससे अच्छा तरीका नहीं हो सकता है।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
यह भी प�?े
लाइफस्टाइल
Advertisement
Traffic
Features


