How to protect yourself from coronavirus -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:19 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

CORONAVIRUS: कोरोना वायरस से बचने के लिए करें ये उपाय, यहां जानें

khaskhabar.com: बुधवार, 04 मार्च 2020 7:03 PM (IST)
CORONAVIRUS: कोरोना वायरस से बचने के लिए करें ये उपाय, यहां जानें
नई दिल्ली। कोरोना वायरस के भारत में 18 मामले सामने आने के बाद दहशत का माहौल बन गया है। दिल्ली के मयूर विहार इलाके में रहने वाला एक शख्स भी कोरोना वायरस से पीडित पाया गया है। यह व्यक्ति हाल ही में इटली घूमकर आया था। यहां जानें कोराेना वायरस से बचाव के उपाय...
-कोराना वायरस से बचने के लिए हाइजीन बनाया रखना बहुत आवश्यक है। अपने आस-पास साफ सफाई का पूरा ख्याल रखना चाहिए।
- अच्छे से हाथ धोने के लिए साबुन या सैनिटाइजर का इस्तेमाल करना चाहिए। इसके बाद हाथों को करीब 20 सेकंड तक अच्छे से स्क्रब करना चाहिए।हाथ धोने के बाद किसी साफ कपड़े से पोछें या ड्रायर से हाथों को सुखाना चाहिए।
- बस, मेट्रो या किसी भी सार्वजनिक स्थल पर किसी भी चीज को छूने से बचना चाहिए, ऐसी जगहों पर बेहद सावधान रहने की आवश्यकता है।
-खांसने के दौरान टिश्यू मुंह पर रखना चाहिए और फिर उसे कवर्ड डस्टबिन में फेंक देना चाहिए और किसी अन्य व्यक्ति के छींकने या खांसने पर भी अपनी सुरक्षा के लिए टिश्यू का इस्तेमाल करना चाहिए।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement