How to pick right summer scent-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:17 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

गर्मियों में सही इत्र का करें इस्तेमाल!

khaskhabar.com: बुधवार, 30 मई 2018 3:42 PM (IST)
गर्मियों में सही इत्र का करें इस्तेमाल!
नई दिल्ली। गर्मी के कारण पसीने की दुर्गंध से बचने के लिए इत्र का इस्तेमाल जरूरी है, लेकिन ऐसे इत्र का चयन करें जो आपकी त्वचा और आपके व्यक्तित्व के अनुकूल हो। इत्र खरीदने से पहले स्टोर के बाहर इसकी सुगंध की जांच कर लें, ताकि स्टोर और एयर कंडीशनिंग का इस पर असर न पड़े। ‘फ्रेगरेंस गिविंग’ की संस्थापक मीरा गांधी और बिग बॉयज टॉयज की चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर रितिका जतिन आहूजा ने इस संबंध में ये सुझाव दिए हैं : * अधिकांश लोग शुद्ध इत्र के प्रतिशत को नजरअंदाज कर देते हैं, जिसमें मिश्रित चीजें भी शामिल होती हैं। गर्मियां आ गई हैं इसलिए ऐसे इत्र का चयन जरूरी है, जिसमें शुद्ध सुगंध की सघनता ज्यादा हो। इससे तेज गर्मी, पसीने में शरीर से दुर्गंध नहीं ओगी और खुशबू भी ज्यादा देर तक बनी रहेगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/5
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement