How is ginger a useful medicine-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:54 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

अदरक किस प्रकार से एक उपयोगी औषधि है ?

khaskhabar.com: शुक्रवार, 20 अक्टूबर 2023 1:35 PM (IST)
अदरक किस प्रकार से एक उपयोगी औषधि है ?
अदरक ब्लड थिनर है अदरक ब्लड को साफ करता है ब्लड में जो ब्लॉकेज हो जाती है उनको साफ करता है। अदरक खाते रहने से कभी हार्ट अटैक की समस्या नहीं होती, अदरक के साथ अगर हम नाखून के बराबर अदरक नाखून के बराबर हल्दी नाखून के बराबर लहसुन अगर तीनों मिलाकर खा ले तो अनायास हार्ट अटैक नहीं होता, सोते समय खाकर सो जाए। अदरक अपने खाने में हमेशा शामिल करते रहना चाहिए अदरक की चाय आप पी सकते हैं, 5 ग्राम अदरक, 5 ग्राम गुड़ ,पांच तुलसी का पत्ता ,पांच पुदीना का पत्ता ,एक इलायची, दो ग्राम दालचीनी मिलाकर चाय बना ले और इसमें नींबू डालकर पीए या नारियल का दूध बादाम का दूध या काजू का दूध डालकर पीए। अदरक हमारे सेल्स को मजबूत करता है हमारे अंदर एक डेंटेटिक सेल होता है जो हानि पहुंचाने वाले कीटाणुओं का भक्षण करता है मार देता है उन्हें टुकड़े-टुकड़े कर देता है ऐसे डेंटेटिक सेल को ताकत देने का काम अदरक करता है। अदरक एक औषधि है जिसे हमें औषधि के रूप में ही लेना चाहिए, अदरक का सेवन पूरे दिन में 5 ग्राम से ज्यादा नहीं लेना चाहिए 5 ग्राम हमारे बॉडी के लिए काफी है।
अदरक के विभिन्न प्रयोग,
●ताज़ी अदरक:
ताजा जड़ी वाला अदरक का उपयोग सब्जी के रूप में किया जाना चाहिए।
● सूखी अदरक:
इसका उपयोग मसाला के रूप में किया जाता है। सूखे अदरक से तेल निकाला जाता है, जिसका उपयोग सॉफ्ट ड्रिंक में, कॉनफेक्शनरी में और परिरक्षक (preservative) एजेंट के रूप में भोजन को स्वादिष्ट बनाने के लिए किया जाता है।
●अदरक की पत्तियाँ:
अदरक की पत्तियों का इस्तेमाल विभिन्न भोज्य पदार्थों में स्वाद बढ़ाने वाले एजेंट के रूप में किया जाता है।
●काढ़ा:
आयुर्वेद के अनुसार, अदरक का उपयोग दूध, शहद या जल के साथ काढ़ा बनाने में किया जा सकता है।
आपके स्वास्थ्य की स्थिति के अनुसार आपके आयुर्वेदिक चिकित्सक आपको इसे लेने का रूप और डोज बताएँगे। इसके अतिरिक्त, हम आपको सलाह देते हैं कि किसी योग्य डॉक्टर से परामर्श किये बिना आप पहले से चल रही आपकी दवा को नहीं रोके।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement