khaskhabar.com: गुरुवार, 19 अक्टूबर 2017 10:31 AM (IST)
कनाडा
में मैकमास्टर विश्वविद्यालय के जनसंख्या स्वास्थ्य संस्थान के एंड्रयू
स्मिथ इस अध्ययन के प्रमुख लेखक हैं। उन्होंने कहा, ‘‘पहले के अध्ययनों ने
हृदयाघात के इन कारणों पर बात की थी लेकिन उनमें बहुत कम लोगों ने भाग लिया
था, यह एक देश में ही किया जाता था और विश्व के कई भागों से आंकड़ों के
मामले में इसका दायरा सीमित था।’’
स्मिथ ने कहा, ‘‘यह पहला अध्ययन
है जो विश्व के कई क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व करता है, जिसमें विश्व के
अधिकांश बड़े जातीय समूह शामिल हैं।’’ अध्ययनकर्ताओं ने कहा कि चरम
भावनात्मकता और शारीरिक श्रम से रक्तचाप बढ़ सकता है। हृदय गति बढ़ जाती है
और धमनियों में रक्त प्रवाह में बदलाव होने लगता है और हृदय में रक्त की
आपूर्ति कम हो जाती है।