Advertisement
इस तरह करें कामेच्छ पर नियंत्रण, देना होगा दो सप्ताह का समय

लड़कियों को दूसरे एंगल से देखें
सेक्स की लत लगने का सब से बड़ा नुकसान यह होता है की आप हर लडक़ी को एक सेक्स ऑब्जेक्ट की तरह देखने लगते हैं। इस से बचने के लिए लड़कियों को अलग एंगल से देखिए। उन्हें देख कर उनके भूतकाल के बारे में अनुमान लगाइए। उनका बचपन कैसा रहा होगा, उन्हें क्या पसंद होगा क्या नहीं। यदि आपको उन से बात करने का मौका मिलता है तो आप उनकी पसंद नापसंद जाने। उनके शरीर के बजाए उनकी आँखों में आँखें डाल के बात करे।
इंटरनेट का इस्तेमाल बंद करें
अकेले में इंटरनेट का इस्तेमाल करना बंद कर दें। परिवार के बीच ज्यादा से ज्यादा समय बिताएं। बच्चों के साथ खेलें। उनसे घिरे रहें। म्यूजिक, पेंटिंग जैसी किसी हॉबी को विकसित करें और इसमें बिजी रहें।
सामाजिक गतिविधियों में भाग लें
धार्मिक अनुष्ठानों में मन लगाएं और उनसे जुड़ें। सामाजिक गतिविधियों में हिस्सा लें यानी पास-पड़ोस के लोगों से सुख-दुख बांटें। मन में कोई बुरी बात आती है तो अपने उन दोस्तों के साथ शेयर करें जिन्हें आप अच्छा समझते हैं। अपने कमरे में धार्मिक पुस्तकें रखें, कैसेट सुनें, कैलेंडर रखें।
हस्तमैथुन का सहारा न लें
सेक्स इच्छा को पूरा करने के लिए हस्तमैथुन का सहारा न लें। स्वयं को उत्तेजित पाने पर नॉनसेक्सुअल छवियों के बारे में सोचें और स्वयं को कुछ अन्य गतिविधियों में संलग्न करने का प्रयास करें, जब तक की उत्तेजना कम नहीं हो जाती।
पसंदीदा खाना खाए
खाना एक ऐसी चीज है जिसकी मदद से हर चीज को भुलाया जा सकता है। अगर आप अपना माइंड डाइवर्ट करना चाहते हैं तो फूडिंग के लिए या तो कहीं चले जाएं या घर पर ही अपना पसंदीदा खाना खाकर इस इच्छा को काबू कर सकते हैं।
नॉनसेक्सुअल संबंधों को बढ़ाएँ
लोगों के साथ नॉनसेक्सुअल संबंधों को आगे बढ़ाने का प्रयास करें। अपने साथी के साथ संबंधों को मजबूत बनाने के लिए यात्रा या अलग-अलग तरह के नये शौक पर विचार करें। इसके अलावा आप क्लब या स्वयंसेवक संस्था में भी शामिल हो सकते हैं। आपके सेक्स के बिना भी संतोषजनक रिश्ते हो सकते हैं।
नोट—यह लेखक के अपने निजी विचार हैं। जरूरी नहीं है कि आप इन विचारों से सहमत हों।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
यह भी प�?े
लाइफस्टाइल
Advertisement
Traffic
Features


