धर्म ग्रंथों के अनुसार, कार्तिक शुक्ल द्वितीया के दिन ही यमुना ने
अपने भाई यम को अपने घर बुलाकर सत्कार करके भोजन कराया था। इसीलिए इस
त्योहार को यम द्वितीया के नाम से भी जाना जाता है। तब यमराज ने प्रसन्न
होकर उसे यह वर दिया था कि जो व्यक्ति इस दिन यमुना में स्नान करके यम का
पूजन करेगा, मृत्यु के पश्चात उसे यमलोक में नहीं जाना पड़ेगा। सूर्य की
पुत्री यमुना समस्त कष्टों का निवारण करने वाली देवी स्वरूपा है।
यह भी पढ़े :कुरदती उपाय सर्दी जुकाम से छुटकारा पाएं यह भी पढ़े :अगर वाइफ को करना हो इम्प्रेस