Advertisement
स्वस्थ जीवन की नींव है सुबह की दिनचर्या, जानिए आयुर्वेद का दृष्टिकोण

इसके बाद आता है उषःपान (जल सेवन), यानी सुबह खाली पेट गुनगुना पानी पीना। अगर ये पानी तांबे या मिट्टी के पात्र में रखा हो तो और भी बेहतर। इससे कब्ज, गैस, और स्किन से जुड़ी कई दिक्कतें दूर होती हैं। यह शरीर को अंदर से साफ कर देता है और मेटाबॉलिज्म को तेज करता है।
अब बारी आती है नाक और आंखों की शुद्धि की। सुबह ठंडे पानी से आंखें धोना और नाक में गाय का घी या अणु तेल की दो बूंदें डालना बहुत फायदेमंद होता है। इससे आंखों की रोशनी बढ़ती है, साइनस और एलर्जी से राहत मिलती है और दिमाग शांत रहता है।
सुबह का समय योग, व्यायाम और प्राणायाम के लिए सबसे उपयुक्त है। हल्के आसन जैसे सूर्य नमस्कार, ताड़ासन या अनुलोम-विलोम करने से रक्त संचार बेहतर होता है और शरीर में नई ऊर्जा का संचार होता है। इससे दिनभर की थकान और तनाव दूर रहता है।
इसके बाद स्नान करना, जो केवल शरीर की सफाई नहीं, बल्कि मन को भी शुद्ध करता है। ठंडे या गुनगुने पानी से स्नान करने से आलस्य दूर होता है और मन ताजा हो जाता है। स्नान के बाद पूजा या ध्यान का समय होता है। यह आत्मबल और मानसिक शांति को बढ़ाता है। सकारात्मक विचारों से दिन की शुरुआत करने वाला व्यक्ति पूरे दिन खुश और केंद्रित रहता है।
अंत में आता है नाश्ता। सुबह का भोजन हल्का और पौष्टिक होना चाहिए, जैसे फल, दलिया, मूंग की खिचड़ी या दूध। इससे पाचन ठीक रहता है और शरीर को आवश्यक ऊर्जा मिलती है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
यह भी प�?े
लाइफस्टाइल
Advertisement
Traffic
Features


