Hyperloop one is considering 6 potential routes in India Slide 3-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:35 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

प्लेन की रफ्तार को मात देती है यह ट्रेन, 70 मिनट में मुंबई से दिल्ली का सफर

khaskhabar.com: बुधवार, 18 जनवरी 2017 11:25 AM (IST)
प्लेन की रफ्तार को मात देती है यह ट्रेन, 70 मिनट में मुंबई से दिल्ली का सफर
एक ट्यूब के भीतर ‘हाइपरलूप’ को उच्च दबाव और ताप सहने की क्षमता वाले इंकोनेल से बने बेहद पतले स्की पर स्थिर किया जाता है। इस स्की में छिद्रों के जरिये दबाव डालकर हवा भरी जाती है। जिससे कि यह एक एयर कुशन की तरह काम करने लगता है। स्की में लगे चुंबक और इलेक्ट्रोमैग्नेटिक झटके से ‘हाइपरलूप’ के पॉड को गति दी जाती है। हाइपरलूप ने अपनी वेबसाइट पर बताया है कि इसके आने से पैसेंजर्स के लिए ट्रैवल कॉस्ट में भी कमी आएगी। जिन पिलर्स पर ट्यूब के भीतर पॉड या ट्रेन दौड़ाने का प्रस्ताव है, उन पर भविष्य में सोलर पैनल्स और विंडमिल्स लगाए जा सकते हैं और इससे ट्रांसपॉर्टेशन कीमत भी किफायती रहेगी। यह पॉड सिस्टम मैग्नेटिक होगा और इसमें केवल सफर की शुरुआत में एनर्जी चाहिए होगी और इससे पॉड या ट्रेन 200 मील तक की स्पीड टॉप लेवल पर रहते हुए पूरा कर कर सकेंगे। एक ‘हाइपरलूप’ पॉड में 6 से 8 लोग सफर कर सकते हैं। 1 किलोमीटर लाइन बिछाने में फिलहाल 300 करोड़ रुपये का खर्च आ रहा है। हिमाचल: 2016 में वीरभद्र मामला, युग हत्याकाण्ड, केएनएच प्रकरण और भारत-पाक मैच ने बटोरी सुर्खियां

3/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement