Horoscope Today,5 October 2019 Check astrological Slide 4-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:09 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

आज का दिन आपके लिए रहेगा ऐसा, यहां देखें, सभी 12 राशि के लोगों का भविष्यफल

khaskhabar.com: शनिवार, 05 अक्टूबर 2019 08:50 AM (IST)
आज का दिन आपके लिए रहेगा ऐसा, यहां देखें, सभी 12 राशि के लोगों का भविष्यफल
मकर: कामकाज की शैली में परिवर्तन लाना जरूरी है। कुछ गलतियां चल रही हैं, जो आपको नुकसान दे सकती हैं। आज अपनी आलोचना से बात को समझ जाएं और आवश्यक निर्णय कर लें। अपने अधीनस्थ या संतान की कड़वी सलाह को दवाई मानकर स्वीकार कर लें। अनुचित मार्ग से लाभ को स्वीकार नहीं करेंगे। आज समूह में कोई आयोजन हो सकता है या दावत में भाग लेना पड़ सकता है। नए लोग मिलेंगे। पुराने मित्र भी मिलेंगे। भूमि-भवन पर विक्रय का दबाव रहेगा। सोच-समझकर निर्णय लें। लाभ प्राप्ति के लिए बाहर की यात्रा करनी पड़ सकती है।


कुंभ: समय महत्व का बना हुआ है। किसी काम के सम्पन्न हो जाने की प्रसन्नता रहेगी। आपके आर्थिक लाभ के साधन बढ़ेंगे। जरूरी मामले में आवश्यक सहयोग मिल जाएगा। निजी रिश्तों में तेजी से सुधार आएगा। मंगल अब शक्तिशाली हैं और आपकी कोई बड़ी इच्छा पूरी हो सकती है। भूमि-भवन या वाहन के लिए कोशिश करेंगे। दैनिक काम-काज में गति आएगी, कार्यभार बहुत बढ़ जाएगा। नए लोगों का सहयोग ले पाएंगे। विस्तार कार्यक्रम में रुचि रहेगी परन्तु बहुत कुछ ज्यादा नहीं सोच पाएंगे। घरेलू मामलों में थोड़ा सावधानी से चलें। जैसा आप सोच रहे हैं, वैसा व्यवहार नहीं मिलेगा। माता पक्ष की थोड़ी चिंता रहेगी। भाई-बहिनों से सम्पर्क बढ़ेगा।


मीन:
मन में प्रात: से उत्साह रहेगा। काम-काज में जिस ढंग की कल्पना आप चाहते थे, उसी ढंग से परिवर्तन आएंगे। आज प्रतिभा के बल पर कोई काम सम्पन्न हो सकता है। आपका काम आज अधिक रचनात्मक होगा। ऋण लेने की स्थितियों में सुधार होगा। ऋण और लाभ में आप समन्वय बनाकर रखेंगे। प्रेम संबंध में नवीनता आएगी, मधुरता बढ़ेगी। आजीविका क्षेत्रों में थोड़ी बहुत कठिनाई चलेगी। किसी काम को लेकर आप अत्यधिक परेशान रहेंगे, शाम तक कोई न कोई समाधान निकल ही आएगा। आज कारोबारी यात्रा का त्याग कर दें, यात्रा कष्टदायी हो सकती है। साझेदारी के मामलों में अनुपात से अधिक लाभ होगा। खर्चा भी घटा पाएंगे।

यह भी पढ़े : इन बातों का रखें ध्यान, भरे रहेंगे धन के भंडार


4/4
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement