Horoscope Today,5 October 2019 Check astrological Slide 3-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:51 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

आज का दिन आपके लिए रहेगा ऐसा, यहां देखें, सभी 12 राशि के लोगों का भविष्यफल

khaskhabar.com: शनिवार, 05 अक्टूबर 2019 08:49 AM (IST)
आज का दिन आपके लिए रहेगा ऐसा, यहां देखें, सभी 12 राशि के लोगों का भविष्यफल
तुला: साझेदारी के मामलों में असहमति बढ़ेगी। अचानक किसी बात में अवरोध आ जाएगा। आर्थिक स्थिति में सुधार के लिए प्रयास बढ़ा देंगे। किसी व्यक्ति का मौखिक आश्वासन आपको बड़ी ताकत देगा। नौकरी में स्थितियां कठिन रहेंगी। बॉस आपकी बात से सहमत नहीं रहेंगे। यदि व्यवसाय करते हैं तो आप अकेले पड़ सकते हैं। आज किसी महत्वपूर्ण प्रस्ताव को लेकर आम राय नहीं बन पाएगी। ऋण के लेन-देन में हिसाब संबंधी सावधानी बरतें। संतान के लिए दिन अच्छा है। कठिनाइयों के बाद भी पद संबंधी चिंता नहीं रहेगी। आपकी स्थिति सुरक्षित है। खानपान में लापरवाही बरतेंगे। वात-विकार परेशान करेंगे।
वृश्चिक: कोई महत्वपूर्ण कार्य सधेगा। आर्थिक लाभ की मात्रा बढ़ेगी। भागीदारी के मामलों में सफलता मिलेगी। निजी संबंध सुधरेंगे। अन्य लोगों का सहयोग मिलेगा। बाहर के लोगों से नई तरह की समझ विकसित होगी। किसी खास योजना को लेकर आपके मन में संदेह बना रहेगा परन्तु आपका आत्म-विश्वास बना रहेगा। मंगल शक्तिशाली हैं और नई योजनाओं पर काम करना चाहते हैं, आवश्यक सहयोग मिल जाएगा। लेन-देन में थोड़ा सावधानी बरतें। यात्रा न करें तो ही ठीक है। आज कोई नया काम भी शुरु नहीं करें। पिता के काम में लाभ होगा, उनकी यश प्रतिष्ठा बढ़ेगी।


धनु: यात्रा लाभप्रद हो सकती है परन्तु उत्तर दिशा में यात्रा ना करें। साझा भाव से काम करने में लाभ होगा। कुछ लोगों के सहयोग से महत्वपूर्ण काम बना लेंगे। आज कोई ऐसा व्यक्ति मदद कर सकता है, जिसके बारे में आपने सोचा भी नहीं हो। आप जमीन पर रहकर ही काम करें, व्यवसाय के मामले में व्यर्थ की कल्पनाएं नुकसान दे सकती हैं। वास्तविक अनुमान लगाने में मित्रों की मदद ले सकते हैं। धन की आवश्यकता में आप इधर-उधर भाग-दौड़ करेंगे। कोई आश्वासन मिल सकता है। कोई बड़ा खर्चा करना हो तो उसे बांट कर चलें, इससे जोखिम भी घट जाएगा। भूमि भवन के मामले में थोड़ी सी हलचल हो सकती है परन्तु कोई बड़ी उपलब्धि नहीं होगी।

यह भी पढ़े : घर के कई वास्तु दोष दूर करती है तुलसी


3/4
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement