Advertisement
आज का दिन आपके लिए रहेगा ऐसा, यहां देखें, सभी 12 राशि के लोगों का भविष्यफल

कर्क:
आज कार्य-पद्धति में काफी सुधार लाएंगे और जैसा चाहेंगे वैसा परिणाम प्राप्त कर लेंगे।
साझे के काम में लाभ होगा। घर की या दफ्तर की साज-सज्जा पर थोड़ा सा ध्यान देंगे। व्यावसायिक
प्रतिद्वंद्विता में आप कोई कड़े कदम उठा सकते हैं, उसका लाभ आपको ही मिलेगा। संतान
की ओर से आप आसक्त नहीं हो पाएंगे, दिए हुए काम को ढंग से संपादित कर लें। जुए-सट्टा
जैसे में हानि होगी। आज सार्वजनिक रूप से प्रतिष्ठा होगी, लोग आपका मान करेंगे और कार्य
विस्तार के प्रस्ताव मिलेंगे। किसी मुकदमें में जीत के आसार हैं।
सिंह:
आज समय सुधार की ओर है। भाग-दौड़ करने से आपको लाभ मिलेगा। आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
किसी काम को बीच में छोड़ देना उचित नहीं है क्योंकि उससे आपकी प्रतिष्ठा जुड़ी हुई
है। संतान से किसी ना किसी रूप में दूरी बनी रहेगी, जल्दी से मिलना भी संभव नहीं हो
पाएगा। संतान की बढ़ोत्तरी का दिन है, उन्हें अपने व्यवसाय या नौकरी में लाभ होगा।
साथी के काम-काज में लाभ होगा, उन्हें बहुत यश मिलने के आसार हैं। धार्मिक कार्यों
में रुचि बढ़ेगी। किसी मंदिर में दर्शन लाभ हो सकता है।
कन्या: आज भाग-दौड़ बहुत करनी पड़ेगी। दूर की यात्रा ना करें अन्यथा नुकसान हो सकता है। आपके अधीनस्थ लोग आज अच्छा काम करके देंगे, कार्य-विस्तार की योजनाएं बनेंगी। यदि नौकरी करते हैं तो आपका समय बहुत अच्छा है, यदि व्यवसाय करते हैं तो भी लाभ की संभावनाएं हैं। आज खर्चा बहुत है परंतु पैसा सीधे हाथ में नहीं आएगा, अप्रत्यक्ष लाभ होगा। वाहन संबंधी कष्ट हो सकता है। आपकी पूछ लगातार बढ़ेगी। लोकप्रियता बढऩे के आसार हैं। संतान के लिए आज का दिन बहुत ही शुभ जाएगा।
यह भी पढ़े : पर्स में पैसा नहीं टिकता तो करें ये सरल उपाय
Advertisement
यह भी प�?े
जीवन मंत्र
Advertisement
Traffic
Features




