आज का दिन आपके लिए रहेगा ऐसा, यहां देखें, सभी 12 राशि के लोगों का भविष्यफल
khaskhabar.com: रविवार, 13 अक्टूबर 2019 4:37 PM (IST)

तुला:
कारोबारी यात्रा लाभप्रद रहेगी। काम-काज में बाधा बनी रहेगी। बहुत कोशिशों के बाद ही
एक खास काम बना पाएंगे। आर्थिक लाभ होगा परंतु सीमित मात्रा में। आपको अन्य लोगों का
सहयोग लेना पड़ेगा। प्रतिभा के बल पर होने वाले कार्य आपकी मदद करेंगे। आप किसी खास
समस्या का समाधान भी आसानी से कर पाएंगे। प्रेम संबंध के मामले में आज का दिन बहुत
अच्छा है। आप जिस ढंग से अपना व्यवहार चाहते हैं उसी ढंग से हो पाएगा। घर में सुख-सुविधाएं
बढ़ेंगी, माता के पास रहने का अवसर मिलेगा। भागीदारी के मामले में सामान्य सा तनाव
रहेगा। एसिडिटी की समस्या बढ़ेगी।
वृश्चिक:
आज सुबह से ही मन खुश रहेगा। किसी दावत में भाग लेने का अवसर मिलेगा। घर-परिवार के
लोगों में प्रसन्नता का माहौल रहेगा। किसी महत्वपूर्ण कार्य को आज संपन्न कर लेंगे।
मन बहुत प्रसन्न रहेगा। आपके प्रभाव का विस्तार हो रहा है, दूसरे शहरों से लाभ बढ़ेगा,
आपको यश बढ़ेगा। काम-काज के विस्तार के लिए बहुत धन खर्च होगा। अपनी योजनाओं को लेकर
आप बहुत आशान्वित रहेंगे। काम के घंटे बढ़ेंगे परंतु बुद्धि-कौशल की भी आवश्यकता पड़ेगी।
इस समय मित्र मदद करेंगे।
धनु:
व्यावसायिक तनाव लगातार बढ़ेगा। आर्थिक लाभ की मात्रा बढ़ेगी। लाभ-हानि का ब्यौरा दैनिक
आधार पर रखने की नौबत आ जाएगी। आय का स्तर तो बढ़ेगा परंतु ऐसी बातों में खर्चा होगा
जो अनुचित है। गुप्त आय और गुप्त खर्चा दोनों ही बढ़ेंगे। संतान के लिए आज का दिन शानदार
है और वह अपने काम-काज में शानदार बढ़ोत्तरी करेंगे। साझेदारी के काम में लाभ होगा।
साथी के नाम से चल रहे काम में या बेनामी व्यवसाय में भी लाभ होगा। आज खान-पान उच्चकोटि
का रहेगा और गीत-संगीत या मनोरंजन जैसे अवसर भी मिल सकते हैं। किसी से नई मित्रता हो
सकती है।
यह भी पढ़े : इस दिशा में हो मंदिर, तो घर में होती है कलह
3/4