Horoscope Today, 13 October 2019 Check astrological-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:47 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

आज का दिन आपके लिए रहेगा ऐसा, यहां देखें, सभी 12 राशि के लोगों का भविष्यफल

khaskhabar.com: रविवार, 13 अक्टूबर 2019 4:37 PM (IST)
आज का दिन आपके लिए रहेगा ऐसा, यहां देखें, सभी 12 राशि के लोगों का भविष्यफल
मेष: आज का दिन बहुत शानदार गुजरने वाला है, रुके हुए काम बनेंगे। किसी नए काम-काज के संबंध में आपको अवसर मिलेगा। दैनिक कार्य-प्रणाली में हल्का सा संशोधन करते ही आपको लाभ मिलेगा। वाहन सुविधा बढ़ेगी, घर में सुख-सुविधाएं बढ़ेंगी। कोई यंत्र इत्यादि खरीद सकते हैं। किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से मिलना होगा, उसकी संगत का लाभ तुरंत ही मिलेगा। धार्मिक व्यक्तियों की सेवा का अवसर मिलेगा। आर्थिक लाभ के लिए जो कोशिश कर रहे हैं, वे सफल होती नज़र आ रही हैं। साझेदारी के मामलों में आपको लाभ हो सकता है। आर्थिक दृष्टि से तुरंत कोई लाभ हो या नहीं हो परंतु लाभ की मात्रा लगातार बढ़ेगी। वृषभ: आज समय लाभ का बना है। विवाह संबंध की बातें जोर पकड़ेंगी। अगर कही प्रेम संबंध हैं तो आपको बहुत सावधानी से अपनी बात रखनी चाहिए। आपकी बातचीत के गलत अर्थ लिए जा सकते हैं। आज यात्रा का दिन नहीं है, आपको विचार त्याग देना चाहिए। अनावश्यक खर्चा होगा और आपके नहीं चाहते हुए भी बेकार का खर्चा बहुत होगा। धार्मिक मामलों में रुचि बढ़ेगी। किसी चैरिटी के काम में मदद का अवसर मिलेगा। व्यावसायिक प्रतिद्वंद्वी अपना काम करेंगे परंतु आज तो आपका ही दिन है। ऋणों के पुनर्भुगतान के लिए आज का दिन ठीक है और कहीं ना कहीं से आपको धन प्राप्ति हो भी सकती है। मिथुन: आज स्वास्थ्य के ऊपर थोड़ा ध्यान देना होगा। किसी व्यक्तिगत विवाद से दूर रहें। घर में कलह का वातावरण बना रहेगा, आप बहुत कोशिश करते भी तनाव दूर नहीं कर पाएंगे। साथी के किए गए कार्य में लाभ होगा। प्रेम संबंध हैं तो रूठना, मनाना हो सकता है। संतान के लिए आज का दिन लाभकारी है। घर-परिवार के लोग मिल-जुलकर थोड़ा सा समय बिता सकते हैं। आपकी पद-प्रतिष्ठा बनी रहेगी। भागीदारी के तनाव भी बने रहेंगे। शुगर के रोगी सावधानी बरतें। शाम में भोजन में थोड़ी विविधता देखने को मिल सकती है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/4
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement